Wednesday, September 18, 2019

प्राइवेट लाइनमैन से जुड़वाए हुए विद्युत कनेक्शन काटे गए

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच (उ0प्र0)। बकाये में कनेक्शन कटने के बाद बिना बिल जमा किये और विद्युत विभाग की बिना सहमति के नगर के सात लोगो ने प्राइवेट लाइन मैन से कनेक्शन जोड़वा लिए थे। विद्युत विभाग के अवर अभियन्ता संजय कुमार, इसराइल, मुजाहिद, राहुल प्रजापति, मो0 सलमान, सुरेन्द्र कुमार के साथ नगर में गए और जाने के उपरान्त शिवनन्दन त्रिवेदी, रोण किशुन सोनी, दिवाकर प्रसाद, मेराज अहमद, शहनवाज और घिराऊ के विरूद्ध कटी लाइन को दोबारा जोड़ने की तहरीर दी है। कोतवाल सन्तोष सिंह का कहना है कि मामला लिखा जा रहा है।

No comments:

Post a Comment