डी0 पी0 श्रीवास्तव (NNI Coverage न्यूज एंकर)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। कोतवाली नानपारा के मोहल्ला कबड़िया टोला निवासी थोक फ्रूट होलसेलर एसोसिएसन के नानपारा अध्यक्ष हाजी लियाक़त अली कबड़िया टोला के ही निवासी रसूल अहमद की दुकान संख्या 270 जो कस्बें की कवाबची गली में स्थित है उस दुकान के 38 साल पुराने किरायेदार और कब्जे दार हैं किरायेदारी से बेदखल करने हेतु दुकान मालिक रसूल अहमद ने दीवानी के साथ ही हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया मगर कोर्ट ने लियाक़त अली की कब्जे दारी और किरायेदारी को बरकरार रखने का आदेश 24-4-1998 को जिला मजिस्ट्रेट महोदय ने दिया था प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन है।
मगर विगत 13/14 सितम्बर 2019 की रात्रि को मकान मालिक रसूल अहमद ने उच्च न्यायालय व ज़िला मजिस्ट्रेट महोदय के आदेश की अवहेलना करते हुए दुकान के ऊपरी और नीचे के हिस्से का ताला तोड़कर किरायेदार का लाखों रुपए का सामान चोरी कर दुकान पर कब्ज़ा कर लिया जब इसकी जानकारी दूसरे दिन किरायेदार को मिली तो उन्होंने कोतवाली प्रभारी नानपारा को पार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की साथ ही मुख्यमंत्री ,पुलिस महानिदेशक,उत्तर प्रदेश पुलिस ,यूपी 100,डी आई जी रेंज देवीपाटन ,बहराइच पुलिस को पार्थना पत्र लिखकर और ट्वीट करके जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई डी आई जी और बहराइच पुलिस ने कोतवाली प्रभारी को तत्काल कार्यवाही का आदेश जारी किया मगर कोतवाली पुलिस न तो माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन करवा पा रही है और न ही उच्च अधिकारियों के आदेश का पालन कर रही है यह हमारी वही मित्र पुलिस है कि अगर कोई पार्थना पत्र दे दे चाहे वह फर्जी क्यों न हो तुरन्त हरकत में आ जाती है और एक दबंग इसी मित्र पुलिस पर भारी पड़ रहा है जिसने खुलेआम हाई कोर्ट, और जिला मजिस्ट्रेट महोदय के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए कानून व्यवस्था को चैलेंज किया है उस पर कार्यवाही करने में पीछे हट रही है इस मामले में कहीं न कहीं पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध दिखाई पड़ रही है जो कार्यवाही करने से कतरा रही है जब कानून व्यवस्था को खुलेआम चैलेंज करने वाले दबंग पर पुलिस कार्यवाही करने में असहाय दिख रही है तो ऐसे में पुलिस पर जनता का विश्वास कैसे कायम रह पायेगा यह एक बहुत बड़ा सवाल है अब देखना यह है कि जनपद के साफ सुथरी ,और तेज़ तर्रार छवि के मालिक पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर अपने इस प्रकार के मातहतों पर क्या कार्यवाही करते हैं जिससे की आम जनता में पुलिस पर विश्वास पूरी तरह कायम रह सके और न्यायालय, और कानून तोड़ने वाले लोग ऐसी हरकत करने से पहले सौ बार सोचने पर मजबूर हो।


No comments:
Post a Comment