सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच (उ0प्र0)। त्यौहार को सम्पन्न कराने में पुलिस प्रशासन का बहुत बड़ा योगदान रहा, जगह-जगह पुलिस मुस्तैद रही। आपको बताते चले कि मुहर्रम का त्यौहार हजरत इमाम हुसैन की सहादत की याद में मनाया जाता है। नानपारा का मुहर्रम क्षेत्र में रियासत के वजल से ही मशहूर है। सातंवी मुहर्रम को पुरानी पानी की टंकी के पास अलम का मिलान हुआ आठवी मुहर्रम को वैद्य भगवानदीन इण्टर कालेज के पास और बाइपास पर सिद्दीक मडैय्या के निकट मिलान सम्पन्न हुआ।
नवी मुहर्रम को रियासती इमामबाड़ा के पास शिया समुदाय के लोगो ने आग का मातम किया। ताजियादारों ने इसी रात्रि में अपने घरों में ताजिया रखे लोगो ने मलीदा और शीन्नी पर फातेहा व मजलिशें आदि कराते रहे। दसवी मुहर्रम को इमामगंज चौराहे पर अलम और ताजिये का मिलान काफी देर तक चलता रहा और मुहर्रम कमेटी के लोग व्यवस्था में लगे रहे। ताजियादारों ने स्थानीय कब्रिस्तान में ताजियों को दफ़न किया।


No comments:
Post a Comment