Tuesday, September 24, 2019

भूमि अधिग्रहण के खिलाफ अनिश्चितकालीन शांतिप्रिय धरना प्रदर्शन

कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जिला संवाददाता)
कानपुर, उ0प्र0। आज समाजवादी नौजवान सभा के मंडल अध्यक्ष चौधरी हरीश सिंह यादव की अध्यक्षता में बिल्हौर तहसील प्रांगण में किसानों को लेकर भूमि अधिग्रहण के खिलाफ अनिश्चितकालीन शांतिप्रिय धरना प्रदर्शन प्रारंभ हुआ
जिसमें मंधना में यूपीएसआईडीसी द्वारा अधिग्रहण की गई भूमि के 8 गांव के किसानगण एवं बिल्हौर में एनटीपीसी द्वारा अधिग्रहित की गई गांव के किसान एकत्रित होकर एक साथ धरने प्रदर्शन में शामिल हुए एवं महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश सरकार के नाम से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार बिल्हौर को दिया गया।
जब हमारे संवाददाता ने चौधरी हरीश सिंह यादव मंडल अध्यक्ष कानपुर समाजवादी नौजवान सभा से बात हुई तो उन्होंने बताया कि यह धरना प्रदर्शन अनिश्चितकाल के लिए चलेगा जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तब तक हम या धरना प्रदर्शन चालू रखेंगे इसमें कई किसान संगठन ने भी अपनी सहयोग प्रदान किया।

No comments:

Post a Comment