Monday, September 30, 2019

सरकारी स्कूलों से सोलर पैनल चोरी करने वालों को ग्रामीणों ने पकड़ा

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच (उ0प्र0)। प्राथमिक विद्यालय से सौर ऊर्जा का पैनल खोल रहे चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। प्राप्त समाचार के अनुसार विकास खण्ड बलहा अंतर्गत सलारपुरवा प्राथमिक विद्यालय में बीते दिनों प्रकाश व्यवस्था के लिए सौर ऊर्जा का पैनल लगाया गया था। रात को अज्ञात चोर विद्यालय में घुस आए, बैटरी आदि निकाल रहे थे। अचानक खत की रखवाली करने वाले किसान ने चोरों को पैनल उतारते देखा। घेराबंदी करके 2 चोर को पकड़ लिया गया। जबकि एक चोर भागने में सफल रहा। विद्यालय अध्यापक नरेंद्र प्रसाद तिवारी को सूचना दी गई। घटना की जानकारी देते हुए  संकुल प्रभारी रफी अहमद ने बताया चोरों को मोतीपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी बलहा फूल चंद्र मौर्या ने बताया विद्यालय से पैनल खोलते दो चोरों को पकड़ा गया है। थाना मोतीपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मुकदमे की कार्यवाही कराई जा रही है।पकड़े गए सहर शातिर बताए गए है।

No comments:

Post a Comment