Thursday, September 26, 2019

बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, दोनों घायल

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनिया खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। थाना माधोटांडा क्षेत्र के कस्बा कलीनगर निवासी डोरीलाल राठौर 60 वर्षीय सोनू राइस मिल लक्ष्मीपुर पर चौकीदारी करते हैं सोमवार शाम करीब 7:00 बजे अपने घर कलीनगर से राइस मिल पर जा रहे थे तभी माधोटांडा पीलीभीत मार्ग पर माधोटांडा की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों घायल हो गए सूचना पर पहुंची हंड्रेड डायल ने दोनों घायलों को उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माधोटांडा उपचार के लिए भेजा,बाइक सवार थाना गजरौला के गांव माला कॉलोनी का निवासी था,वह सब्जी का व्यापार करता है रमनगरा सब्जी लेकर घर वापस जा रहा था।

No comments:

Post a Comment