राशिद अली (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
बलहा (बहराइच) उ0प्र0। कोतवाली नानपारा में हो रहे अपराध और नशे के कारोबार का खुलासा खुद कोतवाली के राजा बाजार चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह भदौरिया ने किया। ध्यातव्य है कि आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियों तेजी से वाइरल हो रहा है जिसमे राजा बाजार चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह भदौरिया किसी आदमी से बात करते दिख रहे हैं कि नानपारा में 90 प्रतिशत गलत कार्य पुलिस की सरपरस्ती में होते हैं मगर सबसे बड़ा अपराध उन्ही के शब्दों में बड़े जानवर को काट कर बेचने को कहा जा रहा है।
ज्ञात हो कि इनके राजाबाजार चौकी क्षेत्र मोहल्ला पुरानी बाजार में अवैध मांस मंडी चलाई जा रही है और मांस बेचने वालों को अक्सर इनसे सड़क पर ही बातें करते हुए देखा जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक इसी मामले को लेकर किसी उच्च अधिकारी ने इनको कार्यवाही का आदेश दिया हो इस कारण इन्होंने पुरे पुलिस विभाग की पोल खोल कर रख दी है। वाइरल वीडियों में साफ देखा जा सकता है कि किसी आदमी से यह बातें कर रहे है और गाली का भी इस्तिमाल कर रहे हैं बता रहे हैं दारोगा जी की नानपारा में लोग 90 प्रतिशत अवैध कारोबार कर रहे हैं मगर सबसे बड़ा अपराध वर्तमान समय में जानवर काट कर उसके मांस को बेचे जाने को माना जा रहा है जबकि पुलिस की ही सरपरस्ती में नानपारा में धंडल्ले से स्मैक का कारोबार किया जा रहा है ऐसे अवैध कारोबार को पैसा लेकर पुलिस संरक्षण दे रही है यह वाइरल वीडियों में गाली देते हुए कह रहे हैं कि सारे आपराधिक मामलों में पुलिस का इन्वॉल्वमेंट रहता है बताते चलें कि यूपी की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समय समय पर आदेश निर्देश जारी करते रहते हैं जनपद के पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर भी समय समय दिशा निर्देश जारी करते रहते हैं मगर यह क्या उनको खुद का दारोगा पुलिस विभाग की पोल खोल रहा है इस वीडियो के वाइरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उपाधीक्षक नानपारा को मामले की जांच शुरू करने का आदेश दिया है अब पुलिस अधीक्षक इस पर क्या कार्यवाही करते हैं यह तो समय के गर्त में है मगर शोसल मीडिया पर यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment