Friday, September 27, 2019

गांव के निकट बाघ के मिले पगचिन्ह, ग्रामीणों की लगी भीड़

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। तहसील कलीनगर क्षेत्र बराही रेंज के ग्राम पिपरिया संतोष के उत्तर व पश्चिम दिशा में गांव के निकट एक बार फिर बाघ के पगचिन्ह देखने को मिले गांव बालो की मौके पर भीड़ लग गई।

गुरुवार सुबह गांव के लोग खेत देखने गए तब उन्हें गन्ने के खेत को जाने बाले मार्ग पर बाघ के पगचिन्ह देखने को मिले गांव में चर्चा होते ही गांव बालो की मौके पर भीड़ लग गई ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में बाघ होने की शंका को लेकर काफी शोर शराबा भी किया,ग्रामीणों ने गन्ने के खेत मे बाघ होने को सूचना वन विभाग को दी मौके पर वन विभाग की तरफ से वाचरो ने पहुंच कर पगचिन्ह देखे।
पिछले लगभग चार दिन पहले धान की रखवाली कर रहे रखवालों ने बाघ को खेतों में देखा था वन विभाग की टीम ने पहुंच कर बाघ के पगचिन्ह होने की पुष्टि की थी। किसान बाबूराम शर्मा-ने बताया कि सुबह चकमार्ग पर बाघ के ताजे पगचिन्ह देखने को मिले है,पगचिन्ह देखकर लग रहा कि पड़ोस के गन्नो के खेत मे बाघ हो सकता है वापसी के निशान नही मिल रहे।
मुरारी लाल ने बताया कि- सुबह-सुबह चक मार्ग पर बाज के पदचिन्ह देखने को मिले हैं जिससे गांव वालों की भीड़ लग गई वैभव को सूचना दी गई थी पगचिन्ह देकर प्रतीत हो रहा की कुछ घंटों पहले के ही है। परवीन खरे एसडीओ वनविभाग ने बताया कि-सूचना मिलने पर टीम को मौके पर भेजकर जाँच कराई गई,पुराने पगचिन्ह थे,टाइगर जंगल से बाहर  निकल रहा है टीम निगरानी के लिए लगाई गई बराबर निगरानी कराई जा रही 

No comments:

Post a Comment