डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। पुलिस ने भारत-नेपाल सरहद पर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। एक तस्कर भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि रुपईडीहा एसएचओ मनीष कुमार पांडेय को बुधवार को दोपहर सूचना मिली कि सरहद पार से विदेशी शराब की खेप आ रही है। उन्होंने अफसरों को जानकारी दी। एएसपी ग्रामीण रवीन्द्र सिंह व सीओ अरुण चंद्र के पर्यवेक्षण में एसएचओ मनीष कुमार पांडेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शेषमणि पांडेय, सिपाही अंशु दुबे, विनय त्रिवेदी ने तस्करों की तलाश शुरू की। चकिया रोड पर एक संदिग्ध को रोककर उसकी बोरी की तलाशी ली गई। बोरी में 60 पौव्वा नेपाल की डिस्टलरी में बनी सौंफी कर्णाली ब्रांड शराब बरामद की गई।
पकड़े गए आरोपी की पहचान रुपईडीहा थाने के जमुनहा निवासी नंद लाल के रूप में हुई। एसपी ने बताया कि आरोपी को आबकारी अधिनियम में जेल भेजा गया है।

No comments:
Post a Comment