Thursday, September 12, 2019

विकास क्षेत्र बलहा के कोटेदार कार्डधारकों को कम देते हैं राशन

राशिद अली (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
बलहा/नानपारा (बहराइच) उ0प्र0। तहसील क्षेत्र नानपारा के ग्रामीण इलाकों के साथ ही नगर के कोटेदार कार्ड धारकों को यूनिट से कम राशन वितरण करते हैं और अगर कोई कार्ड धारक इस बारे में कोटेदारों से सवाल करता है तो कोटेदार कहते हैं कि जितना दिया है चुपचाप लेकर जाओ वरना जो दिया है वह भी नहीं दूंगा और यह कोटेदार विभाग को भी बदनाम करने में पीछे नहीं हटते कोटेदारों का एलानिया कहना है कि गोदाम से ही हमें कम राशन मिलता है उसी प्रकार हम लोग वितरण करते हैं कोटेदार दबंगई करते हुए धमकी भी देते हैं कि जहाँ शिकायत करनी हो कर लो कुछ नहीं कर पाओगे मोहल्ला  मोहल्ला पुरानी बाजार निवासी महिलाओं का कहना है कि उनका कोटेदार प्रति यूनिट 1 किलो अनाज कम देता है और जितना देता भी है उसको दूसरी जगह तौलने पर वजन भी कम उतरता है जब इसकी शिकायत कोटेदार से करते हैं तो कोटेदार अभद्रता करता है और भगा देता मोहल्ला निवासी किस्मतुल,सबीना,मज़ना, खुश्बू,फरज़ाना खातून,सगुफ़्ता खान,रामदुलारी देवी,कहकशा खातून,हुमैरा खातून,रचना देवी,रामकली,सिम्मी,आदि बताती हैं कि हमारे मोहल्ले का कोटेदार इसहाक प्रति यूनिट 1 किलो वजन कम देता है और अनाज उठान करने के बाद सिर्फ एक ही दिन अनाज वितरण करता है अगर कोई कार्ड धारक उस दिन पहुँच नहीं पाता तो उसको अनाज नहीं देता है बताते चलें कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गरीबों के हक़ की चोरी करने वाले कोटेदारों पर लगाम कसने के लिए हर सहकारी समितियों की दुकानों पर मशीन रखवा दी की फिंगर प्रिंट के आधार पर अनाज़ वितरण किया जा सके और गरीबों को उनका पूरा अनाज़ मिल सके मगर कोटेदार अपनी हरकत से बाज़ नहीं आ रहे हैं एक दिन ही दुकान खोलकर अनाज़ वितरण करते हैं उसके बाद अनाज़ आदि की कालाबाज़ारी कर देते हैं गरीबों के हक़ पर डाका डाल कर यह कोटेदार करोड़पति बने घूम रहे हैं ज्ञात हो की इस कोटेदार पर पूर्व में कई बार कार्यवाही हो चुकी है कुछ समय पूर्व जिलाधिकारी किंजल सिंह ने एक समाजसेवी की शिकायत पर इस कोटेदार पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था मगर विभाग की लचर वयवस्था के कारण इस पर कोई कार्यवाही नहीं होई और यह कोटेदार दबंगई के बल पर गरीबों के हक़ पर डाका डाल रहा है।

No comments:

Post a Comment