ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मथना जप्ती के गांव रानीगंज निवासी द्वारिका प्रसाद पुत्र नत्थूलाल पासवान 68 वर्षीय अपनी निर्माणाधीन टीन सेट 15 दिन पहले बनाए गए छज्जा को खोलने के बाद उसके नीचे बैठकर मिट्टी की सफाई कर रहे थे उसी बीच ऊपर से छज्जा गिर गया जिससे द्वारिका प्रसाद प्रसाद की मौतें पर ही मौत हो गई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई तहसीलदार राकेश राजेश टीम के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना करने गांव पहुंचे एवं पुलिस चौकी के दीवान तारकेश्वर मौके पर पहुंचकर निरीक्षक किया, मृतक द्वारिका प्रसाद के दो पुत्र 3 पुत्रियां सभी शादीशुदा है मृतक की पत्नी इंद्रावती करो रो कर बुरा हाल है।
तहसीलदार राकेश ने बताया कि- रानीगंज गांव में निर्माणाधीन टीन सेट गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई है घटना स्थल का गांव जा कर टीम के साथ मौका मुआयना किया गया, पोस्टमार्टम के आधार पर मदद की जाएगी। एसएचओ के के तिवारी ने बताया कि मथना जप्ती के रानीगंज गांव में द्वारिका प्रसाद नामक बुजुर्ग की निर्माणाधीन छज्जा गिरने से मौत हो गई है तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



No comments:
Post a Comment