ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
पीलीभीत/बरेली मण्डल (उत्तरप्रदेश)। तहसील कलीनगर क्षेत्र के कस्वा में सोमवार को अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल कलीनगर के द्वारा यदुकुल शिरोमणि भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में 11 वा वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें दोपहर 1:00 बजे से श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल कलीनगर के धर्मेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में पूरे नगर में विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा में श्री राधा रानी व भगवान श्री कृष्ण की कई जगह नगर वासियों द्वारा पूजा अर्चना व पुष्प वर्षा की गई, शोभा यात्रा श्री ठाकुरद्वारा मंदिर से आरंभ होकर पुनः श्री ठाकुरद्वारा मंदिर पर ही समापन हुई।
इसके तत्पश्चात रात्रि के समय श्री ठाकुर द्वारा मंदिर के प्रांगण में ईश्वर की स्तुति करते हुए नगर वासियों व क्षेत्रवासियों की खुशहाली व विकास के लिए बड़ी धूमधाम से श्री हरि नाम का संकीर्तन किया गया, इस शुभ बेला पर श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल पीलीभीत, पूरनपुर, माधोटांडा, माला, मंडल उपस्थित रहे, इस मौके पर कलीनगर चौकी इंचार्ज बालक राम, कांस्टेबल सुनील गौतम, संगम यादव, महादेव, व थाना माधोटांडा का स्टाफ भी मौजूद रहा, पुलिस बल ने पूरे नगर में पैदल भ्रमण कर बखूबी अपना कर्तव्य निभाया, इस मौके पर कार्यक्रम में शामिल कली नगर मंडल के संरक्षक महेश चंद्र मिश्रा, प्रबंधक रामकुमार भोजवाल, वीरेंद्र पांडेय, सुनील कटियार( पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत कलीनगर), वेद प्रकाश शर्मा( अध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा), प्रवेश भारती( मंडल कलीनगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी), विनय कटियार( मंडल कलीनगर अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा), अरविंद पांडे, राजीव राठौर, पवन जयसवाल, महेश जायसवाल, अरुण तिवारी, अरविंद राठौर, मनोज मिश्रा, गौरव शर्मा( जिला सचिव मानवाधिकार परिषद पीलीभीत), विष्णु कांत यादव, श्याम यादव, अजीत मिश्रा, हिमांशु गुप्ता, कौशल पांडे, प्रिंस गुप्ता, कैलाश पासवान, राजेश भारती, व समस्त क्षेत्रवासी अन्य गणमान्य सहित नगर व क्षेत्र वासी गण उपस्थित रहकर श्री हरि नाम संकीर्तन कलीनगर व क्षेत्र की खुशहाली की ईश्वर से कामना करते रहे।


No comments:
Post a Comment