डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी नानपारा राम आसरे वर्मा के नेतृत्व में एक टीम ने नगर की पैथोलॉजी चेकिंग की इस दौरान साफ-सफाई का अभाव मिला जिस पर उप जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और अविलंब साफ सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने तथा जांच के लिए आए मरीजों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया उप जिलाधिकारी की टीम ने आधुनिक पैथोलॉजी, उन्नति डायग्नोस्टिक सेंटर ,अहमद पैथोलॉजी पर चेकिंग की इस मौके पर डिप्टी सीएमओ पी पी पांडे पुलिस चौकी कस्बा इंचार्ज सुधीर कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे। मालूम हो कि भारत के प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान चला रखा है जिसके तहत समय-समय पर अधिकारियों से चेकिंग कराई जाती है।

No comments:
Post a Comment