Tuesday, September 3, 2019

नवजात शिशु नहर की झाड़ियों में पाया गया

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0) - विकासखंड  रिसिया की ग्राम पंचायत लीला पारा मे नहर के पास सोमवार   की शाम हरे कपड़े में  लिपटा  एक लावारिस नवजात शिशु पाया गया है ग्रामीणों ने जब नवजात शिशु को रोते  हुए देखा तो इसकी सूचना आग की तरह फैल गई लीला पारा के ग्राम प्रधान फरमान खान ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने अभिलंब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा  में नवजात शिशु को भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने गांव की एक महिला  की देखरेख में इलाज किया उस महिला ने  नवजात शिशु को लेना चाहा परंतु कोतवाली नानपारा के उपनिरीक्षक रजनीश द्विवेदी ने उसे सौंपने से मना कर दिया और उन्होंने कानूनी कार्यवाही करते हुए जिले के आला अधिकारियों को अवगत कराया चाइल्डलाइन को सूचना दी और इसके बाद शिशु को डॉक्टरों की देखरेख में एंबुलेंस के जरिए जिला मुख्यालय भेजा गया है उप निरीक्षक रजनीश द्विवेदी का कहना आगे चाइल्ड लाइन की लाइन की देखरेख में जिला मुख्यालय पर अधिकारी  जिसको सौंपना चाहेंगे  शिशु को सौंपेंगे।

No comments:

Post a Comment