Sunday, September 15, 2019

मुख्य बाजार में चल रहे निज़ी बस स्टैंड दे रहे दुर्घटना को दावत

डॉ0 शकील अंसारी/राशिद अली (NNI Coverage संवाददाता)
नानपारा/बलहा (बहराइच) उ0प्र0। क़स्बे में निज़ी बसों के संचालन के लिए 5 बस स्टैंड स्थापित है और यह चारो बस स्टैंड क़स्बे की मुख्य बाज़ार में आबादी क्षेत्र में स्थित हैं जिस कारण हर समय किसी भी दुर्घटना की संभावना तो बनी ही रहती है साथ जाम लगने का सबसे मुख्य कारण भी यह बस स्टैंड हैं बताते चलें कि क़स्बे मे  नानपारा से बहराइच रोड की तरफ जाने वाली, नानपारा से नवाबगंज-शंकर पुर की तरफ जाने वाली, नानपारा से इमामगंज-बेहड़ा की तरफ जाने वाली नानपारा से रुपईडीहा नेपाल रोड जाने वाली नानपारा से कतर्निया -मिहीपुरवा रोड की तरफ जाने वाली बसों के संचालन के लिए 5 बस स्टैंड स्थापित हैं और यह पांचों  बस स्टैंड कस्बें के मुख्य मार्ग पर आबादी क्षेत्र में स्थित हैं। 
बहराइच और नवाबगंज-शंकर पुर रोड की तरफ जाने वाली बसों का स्टैंड बहराइच रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास स्थित है बेहड़ा-इमामगंज की तरफ जाने वाली बसों का स्टैंड क़स्बा स्थित डॉक घर राकेश टाकीज के निकट स्थित है रुपईडीहा -नेपाल की तरफ जाने वाली बसों तथा कतर्निया-मिहीपुरवा रोड की तरफ जाने वाली बसों का स्टैंड कतर्निया तिराहे पर स्थित है और इसके साथ ही छोटे वाहनों का भी स्टैंड इसी स्थान पर स्थित है ज्ञात हो की बसों के स्टैंडों के आबादी क्षेत्र में स्थित होने के कारण जहाँ एक तरफ जाम की स्थिति बनी रहती है वहीँ दूसरी तरफ दुर्घटना होने की संभावना हर समय बनी रहती है यह निज़ी बसें कस्बें के मुख्य मार्ग से ही होकर गुजरती है और मुख्य मार्गों पर जगह जगह रोक कर सवारी उतारती और बैठाती रहती हैं जो जाम का मुख्य कारण बनता है मगर इन बसों के संचालन करने हेतु इनकी यूनियन भी बनी रहती है इस कारण प्रसासन भी इस पर कार्यवाही करने में पीछे हटता है कुछ समय पूर्व इन बस स्टैंडों को कस्बें से बाहर कर दिया गया था जिससे जाम से कुछ राहत कस्बें वासियों को मिली थी इन बसों के स्टैंड के साथ ही परिवहन विभाग की भी बसें मुख्य मार्गों से होकर गुजरती हैं और जहाँ मर्ज़ी होती है रोक कर सवारी उतारती और बैठाती हैं चूँकि यह सरकारी बसें होती हैं इस कारण इसके चालक मुख्य मार्ग के बीच में जहाँ मर्ज़ी होती है बसों को रोक देते हैं इससे पूर्व कस्बें में कई घटना हो चुकी है कई बच्चे पूर्व में सड़क दुर्घटना में मर चुके हैं मगर प्रसासन इसका संज्ञान नहीं ले रहा है जबकि ज़िला मुख्यालय बहराइच में निज़ी बस स्टैंड को कस्बें के बाहर झिंगह घाट पर स्थापित कर दिया गया है मगर क़स्बा नानपारा में जनहित की अनदेखी करते हुए मुख्य मार्गों पर स्थापित इन बस स्टैंडों को कस्बें से बाहर स्थापित नहीं किया जा रहा है ऐसा प्रतीक होता है कि स्थानीय प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतिज़ार कर रहा है कस्बें वासियों की मांग है कि इन बस स्टैंडों को कस्बें से बाहर स्थापित किया जाये जिससे हर समय लगने वाली जाम की समस्या के साथ ही दुर्घटना की संभावना ख़त्म हो सके।

No comments:

Post a Comment