Saturday, September 14, 2019

नवागत चौकी प्रभारी के नेतृत्व में चौकी परिसर में कराई गई शादी

बंशीलाल (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कौशाम्बी, उ0प्र0। जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर पुलिस चौकी में एक युवक व युवती की शादी कराई गई इस अवसर पर वर और वधु पक्ष के परिवार जन मौजूद रहे ।बम्हरौली गांव निवासी जवाहर लाल यादव की पुत्री अनीता देवी अपनी बहन के देवर के साथ शादी करना चाहती थी। 
वहीं वैभव सिंह यादव अनीता के साथ शादी करना चाहता था। लेकिन दोनों के परिवारी जन इस पर रजा मंद नहीं थे। इस बात को लेकर दोनों पुलिस चौकी शहजादपुर पहुंचे जहां पर चौकी इंचार्ज लाखन लाल मिश्रा दोनों पक्ष के परिवारजनों को बुलवाया और अपनी सूझबूझ कर दोनों को समझा-बुझाकर विधि विधान से शादी करवाई इस अवसर पर दोनों पक्ष के परिवारजनों के अलावा गणमान्य लोग चौकी स्टाफ व क्षेत्र के पत्रकार बंधु भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment