ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
पीलीभीत/बरेली मण्डल, उ0प्र0। कलीनगर तहसील थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा निवासी बांकेलाल 65 वर्ष पुत्र परमाई लाल लोकतंत्र सेनानी है। पिछले कई दिनों से बीमारी के चलते उनका स्वास्थ्य खराब था। मंगलवार को लोकतंत्र सेनानी की मौत हो गई। सूचना पर तहसीलदार राकेश कुमार मौर्या ने लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक के शव पर पुष्पांजलि अर्पित की।
माधोटांडा के उप निरीक्षक संजीव कुमार ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर मृतक लोकतंत्र सेनानी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। तहसीलदार राकेश कुमार मौर्या ने बताया लोकतंत्र सेनानी बांकेलाल का बीमारी के चलते निधन हो गया था। मौके पर पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर सम्मान के साथ गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया, इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment