प्रीतम सिंह (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
रिसिया, बहराइच (उ0प्र0)। विगत 2 दिनों से हुई झमाझम बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है।कई जगह अधिक जलभराव होने से फसलों को भी क्षति हुई है। ब्लॉक नवाबगंज के शंकरपुर, गडरहवा, सुकई गांव, छीटू पुरवा, रामनगर, बसंतपुर उदल, जिगरिया, परमपुर, बरगदहा, चिलबिला, रघुपुरवा, गुप्तार पुरवा आदि गांव के किसानों जिनकी खेती निचली सतह पर है उनके खेतों में जलभराव हो गया है। जिससे खेतों में लगा उड़द का फसल, कुछ किसानों ने अगेती धान की फसल साठी लगा रखा था जिसकी कटाई चल रही थी कटी फसल खेतों में तैर रही है प्रगतिशील किसान जगत राम वर्मा ने बताया धान, अरहर, गन्ना के लिए तो बहुत ही फायदेमंद है लेकिन कुछ किसान जिन्होंने सरसों की फसल की बोआई कर दी थी उसे नुकसान पहुंचा है।

No comments:
Post a Comment