Thursday, September 12, 2019

के पी भारती ने फिर संभाली मिहींपुरवा तहसील की कमान

सर्वेश श्रीवास्तव (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
मिहींपुरवा/बहराइच, उ0प्र0 : हाल ही में मोतीपुर तहसील से एसडीएम बाबूराम का ट्रान्सफर कर दिया गया। बाबूराम के जाने के बाद जिनको मोतीपुर तहसील सम्हालने की जिम्मेदारी दी गई है दरअसल वो यहीं के पूर्व एसडीएम केपी भारती हैं। 2013 बैच के कीर्ति प्रकाश भारती मोतीपुर से जाने के बाद एसडीएम सदर बनाये गये थे। अब केपी भारती मोतीपुर एसडीएम का चार्ज सम्हालेंगे।
कीर्ति प्रकाश भारती की मिहींपुरवा तहसील में ये पांचवी पोस्टिंग है। इसके पहले ये बलरामपुर, बस्ती, सदर, दुडौली में एसडीएम रह चुके हैं। बस्ती में यह अपने तमाम सराहनीय कार्यों के लिये जाने जाते हैं। केपी भारती ने मोतीपुर तहसील में भी बतौर एसडीएम रहते हुए कई सराहनीय काम किये हैं। केपी भारती सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हुए फरियादियों के समस्याएं तत्काल मौके पर ही निस्तारित कर देते हैं। एकबार फिर मिहींपुरवा कस्बे को वर्तमान एसडीएम से काफी उम्मीदे है।

No comments:

Post a Comment