Sunday, September 29, 2019

गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं की गोष्टी संपन्न, कई बिंदुओं पर विचार

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनिया खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। जमुनिया तहसील क्षेत्र के गांव जमुनियां खास के किसान इंटर कॉलेज में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में रविवार को कार्यकर्ता की गोष्टी का आयोजन किया गया गोष्टी कार्यक्रम का शुभारंभ माता भगवती देवी गौशाला के व्यवस्थापक अन्त राम पालिया  द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया मुख्य वक्ता लालता प्रसाद शास्त्री जी ने कहा आज हमारे समाज में विभिन्न प्रकार की कुर्तियां फैली है जिनको केवल गृह गृह गायत्री यज्ञ एवम पंडित श्री राम शर्मा द्वारा रचित सदविचार के माध्यम से दूर किया जा सकता है। गायत्री परिजन अन्तराम पालिया जी ने अपने उदबोदन मे कहा कि अपना सुधार ही समाज की सबसे बड़ी सेवा है। औऱ उन्होंने गायत्री परिवार द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।

ज़िला समन्वयक  लाला राम मौर्य जी ने प्रज्ञा मंडल पर प्रकाश डाला जिन्होंने कहा कि किसी मिशन एवं कार्यक्रम की सफलता उस मजबूत संगठन पर निर्भर करता है। उक्त सम्मेलन में दो प्रज्ञा मंडल का गठन किया गया उक्त मंडलो के माध्यम से क्षेत्र में स्वच्छ्ता, नशा उन्मूलन, वृक्षारोपण, एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में रामस्नेही बर्मा , डॉ रामनाथ, मनोज वर्मा, दोदराम, लाखन सिंह, अनिल कुमार, सत्यवीर, प्रेमराज, श्रीकृष्ण, भगवान दास, ब्रहमपाल सिंह यादव, भन्नु सिंह राठौर, सतेंद्र सिंह, नीरज, सियाराम यादव, सहित सैकड़ो गायत्री परिजन उपस्थित थे।
अंत राम पालिया माता भगवती देवी गौशाला व्यवस्थापक ने बताया कि गोष्ठी में न्याय पंचायत के कार्यकर्ताओं को आचार संहिता के विषय में उत्तरदायित्व का बोध कराया गया एवं टोलियां बनाई गई जिसके माध्यम से दीप यज्ञ और यज्ञ संपन्न कराए जाए एव प्रज्ञा मंडलो का गठन किया गया जो साप्ताहिक कार्यक्रमों को संपन्न करेंगे एवं साहित्यों तो का वितरण करेंगे।

No comments:

Post a Comment