Wednesday, September 25, 2019

अमीर हसन कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी के छात्रों ने निकाली रैली

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के मौके पर क्षेत्र के अमीर हसन कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी के छात्र/छात्राओं ने एक रैली निकाली। यह रैली बाईपास चौराहे से आरम्भ होकर राजा बाजार निकट गांधी पार्क स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में जाकर समाप्त हुई। 
इस कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किये गए। इस कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधसमिति के प्रबंधक फुरकान फारूकी ने अध्यनरत छात्र/छात्राओं को अपने पेशे में ईमानदारी, हमदर्दी, कर्तव्य परायणता लगन जैसे गुणो को अपनाने पर जोर दिया। 
इस कार्यक्रम में प्रबंधसमिति के सभी पदाधिकारी फुरकान फारूकी प्रबंधक, अतीक अहमद उपाध्यक्ष, गुफरान फारूकी संरक्षक, नोमान फारूकी, मोहम्मद मुस्तफा, मसऊद असगर खान, उपस्थित रहे, इनके आलावा जिला फार्मसिस्ट संगठन के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, तथा फार्मेसी कोर्स के शिक्षक भूपेंद्र पांडेय और रविंद्र कुमार उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment