ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। क्षेत्र के सैकड़ो कास्तकारों का खेत मे खड़े गन्ने की फसल तेज हवाओं के साथ बारिश होने से गिर गया जिससे गन्ना कास्तकारों की फ़सल में काफी नुकसान होने की उम्मीद जताई जा रही है,जमुनियां क्षेत्र के गांव आसपुर, खासपुर, मल्लपुर, मैनाकोट,चोखापुरी,पिपरिया संतोष, नवदिया सुखदासपुर, सपहा, दयालपुर, बासखेड़ा, मथना जप्ती, रानीगंज, सहित आदि गांवों में बीती रात तेज बारिश के साथ साथ तेज हवाए भी चली जिससे क्षेत्र के किसानों की खड़ी गन्ने की फसल गिर गई जिससे गन्ना किसानों का काफी नुकसान हो गया,वहीं बारिश होने से धान किसानों को लाभ मिला है जिससे धान कास्तकारों के चेहरे पर खुशी की लहर देखने को मिल रही है।

No comments:
Post a Comment