ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। थाना माधोटांडा क्षेत्र के माला जंगल सिद्धबाबा के करीब रोड से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर जंगल मे बरेली नबावगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला बिजौरिया निवासी नरेश चंद्र दुवे का शव सोमवार को नबावगंज पुलिस को मिला था, बीते वर्षों पहले माधोटांडा-पीलीभीत रोड पर कल घटनाएं घटित हुई थी जिसको लेकर रोड पर सिद्ध बाबा स्थल तक पुलिस गस्त किया करती,लेकिन कुछ माह से गस्त बंद कर दी गई थी,घटना को लेकर माधोटांडा पुलिस ने सक्रियता बड़ा दी है,अब माधोटांडा पुलिस रोजाना रोड पर गस्त करेगी,जिससे कि अपराधी किस्म के लोगो पर शिकंजा कसा जा सके।
कमल सिंह सीओ पूरनपुर ने बताया कि-गस्त के आदेश पहले से ही थे पुलिस के लिए गस्त करने को बोला जा रहा है लगातार गस्त जारी रहेगी।

No comments:
Post a Comment