ब्रह्मपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। तहसील क्षेत्र के गांव जमुनियां खास में बर्षो पहले गांव बालो के लिए शुद्ध पेयजल देने के लिए पानी की टंकी लगाई गई,जिसके संचालन के लिए विद्युत लाइन लगाकर सप्लाई दी गई,रविवार को विद्युत विभाग से संबंधित कर्मचारियों ने गांव पहुच कर पानी टंकी पर चल रही बिजली सप्लाई के तार मेन लाइन से काट दिए जिससे बिजली का संचालन बंद हो जाने की बजह से टंकी की जलापूर्ति ठप हो गई,गांव में बनी पानी टंकी पर बिजली का लाखो रुपये बकाया चल रहा जिसके कारण कनेक्शन काट दिया गया, सोमपाल जेई विद्युत कलीनगर ने बताया कि जमुनियां खास जल निगम पर लिस्ट के आधार पर 538793 रूपये बकाया निकला जिसके चलते कनेक्शन काटा गया है।
करोड़ो से बनी पानी की टंकी नही बुझा पा रही प्यास।
6 बर्ष बीतने के बाद भी नही बिछ पाई गांव में पूर्ण पाइप लाइन।
जमुनियां खास (पीलीभीत)। तहसील कलीनगर के क्षेत्र ग्राम जमुनिया खास में करोड़ो से बनी पानी की टंकी को 6 बर्ष से ज्यादा हो चुके ,लेकिन गांव बालो की पानी की टंकी अभी तक प्यास नही बुझा पाई,इसकी खास बजह रही थी ठेकेदार की मनमानी के चलते घोटालेबाजी कर गांव में हल्के कम कीमत के पाइप डलवाना एव पाइप लाइन कम गहराई में डालने से टंकी बनने के बाद से ही जगह जगह लीकेज होना शुरू हो गया, पानी छोड़ते ही पाइप में लीकेज हो जाने की बजह से कीचड़ मिला हुआ गन्दा पानी निकलता रहा, जिससे ग्रामीणों को पीने योग्य शुद्ध पानी नही मिल पा रहा, पानी टंकी गांव बालो की प्यास नही बुझा सकी, सर्बे के अनुसार गांव में अभी तक पूरी पाइप लाइन नही डाली गई जिससे पूरे गांव में पानी नही पहुँच पा रहा,सरकारी लाखो रुपये खर्च करने के बाद से वह बिल्कुल सफेद हाथी की तरह दिख रही है। यह पानी टंकी लगभग आठ हजार आबादी के लोगो के लिए पानी पीने के लिए बनाई गई,ऐसे मे ग्रामीणों ने कई बार शिकायतें भी की लेकिन अधिकारियो व कर्मचारियो ने इसे शुचारु रूप से चलबाने की हिम्मत तक नही की। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर सरकार ने गाव गाव टंकी बनबाई है तो ग्रामीणों को शुध्द पानी पीने को मिलना चाहिए पर नही मिल रहा है।सरकान ने करोड़ो रुपये खर्च कर टंकी बनबाई लेकिन इसका लाभ नही मिल पा रहा,ग्रामीणों को शुद्ध जल न मिल पाने से रोष व्याप्त है, भीषण गर्मी के चलते गांव बाले शुद्ध पानी पीने को तरस रहे है,क्षेत्र वासियो की ने टंकी चलवाकर शुद्ध जल दिलवाने की माग की है।

No comments:
Post a Comment