Friday, September 20, 2019

एक सप्ताह से BSNL सेवा ठप, उपभोक्ताओं का संपर्क टूटा

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। तहसील क्षेत्र के गांव जमुनियां खास में लगभग बीते एक सप्ताह से बीएसएनएल सेवा ठप पड़ी है जिससे उपभोक्ताओं को कड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा मोबाइल में इमरजेंसी सेवा लगी हुई है जिससे बीएसएनएल कनेक्शन धारकों का संपर्क टूट चुका है,मोबाइल में नेटवर्क न आने की बजह से लोगो को अन्य कंपनियों की सहायता लेनी पड़ रही है,जबकि गांव में बीएसएनएल का टावर लगा हुआ है,यह समस्या क्षेत्र के लगभग दर्जन भर गांवो आसपुर खासपुर रानीगंज मथना जप्ती मल्लपुर नूरिया करेलिया मैनाकोट, चोखापुरी पिपरिया संतोष नवदिया सुखदासपुर, सपहा, बासखेड़ा सहित तमाम गांवों में बनी हुई है। मोबाइल सेवा ठप होने से बीएसएनएल कनेक्शन धारकों में रोष व्याप्त है। दामोदर प्रसाद राठौर उपभोक्ता बीएसएनएल ने बताया कि-शनिवार से बीएसएनएल की सेवा ठप हो गई जिससे मोबाइल से बात नही हो पा रही, काफी टिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है जल्द से जल्द सेवा ठीक की जावे।

प्रदीप कुमार कश्यप उपभोक्ता बीएसएनएल ने बताया कि-सप्ताह बीत चुका है मोबाइल में नो सर्बिस एव इमरजेंसी लिख कर आ रहा, सभी से सम्पर्क टूट चुका बीएसएनएल सेवा खराब होने की बजह से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतें आ रही हैं। आलोक एसडीओ बीएसएनएल पूरनपुर ने बताया कि- जमुनिया सहित अन्य क्षेत्रों में दिक्कते आ रही हैं जिसकी खास बजह विद्युत विभाग के द्वारा सहयोग ना करना है।

No comments:

Post a Comment