Thursday, September 12, 2019

नए टैफिक नियम के चलते RTO में प्रदूषण सर्टिफिकेट पर मची लूट

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। जिले में BJP को जनमानस में बदनाम करने की साजिश RTO ऑफिस के सामने खुलेआम हो रही है। इस प्रदूषणकी सर्टिफिकेट की दुकान पर ₹100 चार्ज कर रहे हैं सरकार का रेट ₹40 रु प्रदूषण सर्टिफिकेट के बताया जाता है।
संवाददाता द्वारा यह पूछे जाने पर कि ₹60 ज्यादा क्यों तो बोलते हैं मोदी से बात करो, RTO वा शासन-प्रशासन में बटता है तो मैं कम कैसे ले लूं दुकान पर कोई रेट लिस्ट नहीं लगी है और सबसे खास बात कोई मशीन से चेकिंग नहीं सीधे मोबाइल में गाड़ी के पीछे का नंबर की  फोटो खींचो और सर्टिफिकेट साथ ले जाइए₹60 ज्यादा देकर आंख के अंधे कान के बहरे शासन प्रशासन को दिखाई और सुनाई नहीं दे रहा है।
इस समय गरीब जनता जब 100 और ₹200 देकर जा रही है तो गालियां  किसको दे रही है? ये अधिकारी जानते है उस दुकान पर  बैठने वाले सभी सपा के समर्थित लोग हैं जो भाजपा को बदनाम कर रहे हैं बहराइच जिले की इकलौती दुकान है जहा बड़ा-बड़ा लिखा प्रदूषण मुक्त सर्टिफिकेट ले जाओ ना आला लगता है ना मशीन सीधे ₹100 का इंजेक्शन। रे योगी! हम तो लुट गए तेरी सरकार में, जाने तुझको खबर कब होगी???

No comments:

Post a Comment