ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
पीलीभीत/बरेली मण्डल, उ0प्र0। उ० प्र० लेखपाल संघ के प्रान्तीय नेतृत्व ने यूपी सरकार द्वारा पिछले आन्दोलन में किये गये वायदो पर अमल न करने पर लेखपाल संघ की प्रादेशिक बैठक में सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया तथा प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के विरूद्ध पुन: चरणबद्ध तरीके से जोरदार आन्दोलन करने का पूर्व में ही पत्र समस्त जनपदो को जारी कर दिया गया था जिसको लेकर लम्बे समय से चली आ रही मागो को लेकर पूरे जनपद के लेखपालो ने तहसील स्तर पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर एक बार फिर सरकार को चेताने का काम शुरू कर दिया है।

मंगलवार को तहसील कलीनगर में लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में लेखपाल एकत्रित हुए एव मुख्यमंत्री को संबोधित 8 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी हरिओम शर्मा को सौंपा, तथा लेखपाल संघ शाखा तहसील कलीनगर के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि - सरकार बार -बार लेखपालों को धोखा देने का कार्य कर रही है और पूर्व में सरकार द्वारा माँगे पूरी किये जाने का आश्वासन सरकार द्वारा दिया गया था जो अभी तक पूरा नही किया गया है | मजबूरन अब संगठन को पुन: आन्दोलन को बाध्य किया गया है | उन्होने कहा कि 29 सितम्बर तक मागे पूरी न होने पर सभी लेखपाल साथियों को बताया कि सरकार के विरूद्ध एकजुट होकर जोरदार तरीके से आंदोलन करने को तैयार रहे।इस दौरान लेखपाल संघ के तहसील मंत्री रामगोपाल गंगवार वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखलाल भास्कर,कनिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक कुमार, कोषाध्यक्ष शेर अली,लेखा परीक्षक विशाल राठौर,राम कुमार राणा सोहिता गंगवार अंजुम अंसारी,विश्वनाथ, सौरभ कांत पुनीत यादव, सहित आदि दर्जनों लेखपाल उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment