Saturday, September 21, 2019

शासन की प्राथमिकता हमारी प्राथमिकता है : SDM नानपारा

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। तहसील नानपारा के नवागत उप जिलाधिकारी राम आसरे वर्मा ने पत्रकारों से एक भेंटवार्ता में कहा  है कि  शासन की प्राथमिकता हमारी प्राथमिकता है शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना है  गरीबों  मजलूमओं को न्याय मिल सके ऐसा हमारा प्रयास रहेगा। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामकरण शर्मा की बात पर उप जिला अधिकारी ने कहा कि 107 /16 के केस में समय रहते पाबंद लोगों को कोर्ट में लाने को कहा जाएगा 4:00 बजे तक ऐसे लोग  पुलिस द्वारा पेश किए जायेंगे लंबित वरासत के मामले नहीं रहेंगे समय से वरासत होगी लोगों को  शिकायत का मौका नहीं मिलेगा तहसील दिवस में आने वाली शिकायतें एवं मुख्यमंत्री की पोर्टल द्वारा आने वाली  शिकायतों का निस्तारण समय से किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment