Friday, October 25, 2019

अवैध कब्जे की गिरफ्त में आ रही न0पा0प0 नानपारा की संपत्ति

राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता)
नानपारा (बहराइच) उ0प्र0। आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा के अधिशाषी अधिकारी अपने उच्च अधिकारियों के साथ ही राज्य सूचना आयोग को फर्जी जानकारी उपलब्ध कराते हैं ज्ञात हो कि आज की डेट मे भी नगर पालिका के मैरेज हाल कोतवाली नानपारा के पीछे मैरेज हाल के पीछे के हिस्से में नगर पालिका परिषद नानपारा मे तैनात  एक पालिका कर्मी नगर पालिका परिषद की जगह को अपनी पार्किंग के रूप में स्तेमाल कर रहे हैं बाकायदा टीन शेड डालकर टीन से नगर पालिका की संपत्ति को घेर कर कब्ज़ा किये हुए हैं और उस में अपना वाहन खड़ा करते हैं। 
इससे पूर्व इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी अशोक कुमार तिवारी से जब जानकारी प्राप्त की गई थी की यह सम्पति किसको एलाट की गई है पार्किंग के लिए तो उनका कहना था कि मैरेज हाल के पीछे कोई भी सम्पति एलाट नहीं की गई है और न ही वहां पर कोई भी पार्किंग स्थापित है यह नगर पालिका परिषद के ऊपर फर्जी इलज़ाम लगाया जा रहा है मगर आज हमारे प्रतिनिधि ने स्वयं उस स्थान का निरीक्षण किया तो वहां पर कार पार्किंग स्थल बना हुवा है और कार भी खड़ी है अब सोचनीय विषय यह है कि यह पालिका कर्मी आखिर कितना शक्तिशाली है कि उसके लिए अधिशाषी अधिकारी प्रेस प्रतिनिधियों के साथ ही राज्य सूचना आयोग को भी झूठी कहानी बता रहे हैं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह पालिका कर्मी अध्यक्ष के साथ ही अधिशाषी अधिकारी का भी मुंह चढ़ा हुआ है इस कारण इसके द्वारा नियम तोड़े जाने के बाद भी यह लोग उसकी पैरवी करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। 
इस अवैध पार्किंग के बारे में जब अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद नानपारा अशोक कुमार तिवारी से बात की गई तो उन्होंने कहा, "मेरी जानकारी में यह जगह पार्किंग हेतु किसी को एलाट नहीं की गई है अगर किसी पालिका कर्मी ने इस तरह से अवैध निर्माण कार्य कराया है तो उस पर कार्यवाही की जायेगी अभी हम इसका स्थलीय निरीक्षण करवा रहे हैं।"

No comments:

Post a Comment