Wednesday, October 16, 2019

बलहा वि0स0 उपचुनाव में सपा प्रत्याशी किरण भारती के लिए मांगे वोट

कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता) 
कैसरगंज/जरवल बहराइच (उ0प्र0)। जनपद बहराइच के अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्र बलहा के उप चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी किरण भारती के समर्थन में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह गोप ने वोट मांगा।
            ब्लाक मिहिपुरवा के ग्राम बेलहन में जयंकर सिंह द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने कहा कि आज गाव और गरीब की थाली से रोटी को छीन लिया है प्रदेश की मौजूदा सरकार ने। अब समय आ गया है आपको अपनी ताकत को दिखाने का मौका है २१ तारीख को सायकिल वाला बटन दबाने का।आज इस सरकार ने पूरे प्रदेश में ब्रिटिश शासन जैसा माहौल बना दिया है।हर वर्ग का रोजगार खत्म हो गया है भ्रष्टाचार ,लूट मर्डर,बलात्कार,तो आम बात हो गई है इसपर सरकार का कोई दबाव काम नहीं कर रहा है।हमारी आपसे यही अपील है कि सपा प्रत्याशी किरण भारती को भारी मातो से विजई बनाएं।और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत बनाएं।
           इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद पूर्व मंत्री पंडित सिंह, योगेश प्रताप सिंह,सपा अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव,पूर्व विधायक के के ओझा,पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव,राकेश टेकरीवाल, प्रत्याशी किरण भारती, डा,कुलदीप सिंह,अयोध्या सिंह,आनंद सिंह सेंगर, पूर्व प्रदेश सचिव हशमत अली गुड्डू, सारस्वत जोशी,जफर उल्ला ख़ां बंटी,राजेंद्र प्रसाद मौर्या,देवेश चंद्र मिश्रा मग्नू, नदीमुल हक़ तन्नू, तौहीद निहाल,राज कुमार श्रीवास्तव,संतोषी चौहान,सदानंद शुक्ला,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment