Tuesday, October 15, 2019

क्राइम ब्रांच ऑफिसर बनकर फ्रॉड व्यक्ति ने 10 लाख रुपए लूटे

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम बसहरी के निकट  लुटेरों ने क्राइम ब्रांच ऑफिसर बनकर 10 लाख की लूट की। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में मंगलवार दोपहर मामला दर्ज हुआ। पुलिस मामले के खुलासे में जुट गई।
          कस्बा नानपारा के बावर्ची टोला निवासी वलीम अहमद पुत्र सलीम  ने कोतवाली में दी गई तहरीर में अवगत कराया सोमवार सुबह 10.30 बजे अपने साथी रहमान पुत्र अमान निवासी पुरानी बाजार के साथ अपनी कार से बहराइच से रुपईडीहा जा रहे थे। रास्ते मे बसहरी ग्राम पार किया। अचानक गोल्डन कलर इनोवा गाड़ी ओवरटेक करके हमारी गाड़ी के आगे लगा दिया। इनोवा गाड़ी से 4 लोग उतरे। अपने को लखनऊ का क्राइम ब्रांच ऑफिसर बताया। गाड़ी की डिग्गी  चेक कराने को कहा। गाड़ी की डिग्गी में जरूरी काम से रखे 10 लाख रुपये से भरा थैला जबरन ले लिया फिर अपनी इनोवा में बैठने को कहा। लखीमपुर के हैदराबाद थाने के अंतर्गत एक चौराहे पर पीड़ितों को छोड़ा गया। पीड़ित ने बताया कि हमने गोला पुलिस को सूचना दी। आज कोतवाली में सूचना मिलने पर दोपहर को मामला दर्ज कर लिया गया। सीओ नानपारा अरुण चंद्र ने बताया, "मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ब्यस्त हूँ। घटना की पड़ताल की जा रही है। टीम गठित कर दिया गया है। जल्द मामले का खुलासा किया जायगा।" कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द मामले का खुलासा होगा।

No comments:

Post a Comment