Thursday, October 10, 2019

आवास के नाम पर वसूले गए 1,10,000, विधायक ने कराए वापस

यूसुफ अंसारी (NNI Coverage जिला संवाददाता)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। आवास बनवाने के नाम पर प्रधान द्वारा ग्राम सरकारपुर ग्रांट न0 11 के ग्रामवासियों से वसूले गए 1,10,000 (एक लाख दस हजार रुपये) जिसकी शिकायत ग्रामवासियों ने विधायक रोमी साहनी से की इस मामले के संज्ञान में आते ही विधायक ने प्रधान से ग्रामीणों के रुपये वापस करने के लिए कहा जिसके फलस्वरूप आज दिनांक 07/10/2019 को अपने आवास पंजाबी कालोनी गोला पर प्रधान को बुलवाकर ग्रामीणों से वसूले गए 1,10,000 (एक लाख दस हजार रुपए) वापस कराये जिनके नाम सुनीता देवी, प्रेमादेवी, रामबेटी, हरिओम, गायत्री देवी,नीलम देवी,नीलम सरोज,रेखा देवी,जमुना देवी, मुन्नीदेवी, रूपादेवी, राजेश्वरी, कामेश्वरी,रेशमा देवी,सिमरन,शांती देवी, उषादेवी, ज्ञानदेवी, मुन्नालाल, सुनीता देवी, आरती देवी, कमलादेवी, रामविलास,रामलखन सरोज है ग्रामवासियों के चेहरे पर ख़ुशी की लहर छा गई उन्होंने विधायक रोमी साहनी का आभार व्यक्त किया और विधायक ने कहा भविष्य में आवास के नाम पर अगर गरीबों से किसी प्रधान ने रुपये वसूले तो गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। यहां ये कहना सही है कि *यूँ ही कोई रोमी साहनी नही बन जाता है।

No comments:

Post a Comment