Wednesday, October 2, 2019

संपूर्ण सामाधान दिवस में 146 शिकायतों में से 16 का निस्तारण

संदीप चौधरी (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कुशीनगर, उ0प्र0। उत्तर प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर फरियादियों के आवेदन पत्रों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह द्वारा आज खडडा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जनता की शिकायतों को सुना गया। जहां पर कुल 146 शिकायतें दर्ज हुई और 16 शिकायतो का निस्तारण मौके पर ही विभागीय अधिकारियों के माध्यम से सुनिश्चित कराया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को निर्धारित अवधि के अंदर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। 
संपूर्ण समाधान दिवस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 सिंह ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की जो शिकायतें दर्ज हो रही हैं, उनका समय अवधि के भीतर पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता को बहुत ही गंभीरता के साथ लिया जाएगा और संबंधित अधिकारी के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारी गण को सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को बहुत ही गंभीरता के साथ लेकर जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्धता के साथ निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की शिकायतों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और इस कार्यक्रम की समीक्षा शासन स्तर से सीधे की जा रही है, जिसमें शासन शिकायतकर्ता से डिस्पोजल के संबंध में जानकारी प्राप्त कर रहा है। अतः सभी अधिकारी गण बहुत ही गंभीरता के साथ लेकर पूर्ण मानकों के अनुरूप स्थल पर जाकर जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें। दर्ज शिकायत का निस्तारण होने के उपरांत संबंधित अधिकारियो को मामले का निस्तारण शीघ्र करने के निर्देश दिए गए।

No comments:

Post a Comment