Wednesday, October 23, 2019

बॉलीवॉल प्रतियोगिता का आयोजन, नवाबगंज 2-0 से विजयी

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। 42 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा नागरिक कार्यवाही कार्यक्रम वर्ष 2019 के तहत वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हाजी मोहम्मद युसुफ़ इन्टर कालेज बाबागंज मे सहायक कमांडेंट के. डी. कांबले के नेतृत्व मे किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मो. रफ़ी ( पूर्व प्रमुख नवाबगंज) रहे। खेल की शुरुआत मुख्य अतिथि ने बॉल पर सर्विस करके की। इस प्रतियोगिता मे चार टीमों बाबागंज, नवाबगंज, जमुनहा, व चरदा ने प्रतिभाग किया। पहला मैच बाबागंज और चरदा के बीच बेस्ट आफ़ थ्री के रूप मे हुआ जिसमे चरदा की टीम 2-0 से विजई रही। दूसरा मैच जमुनहा और नवाबगंज के बीच हुआ जिसमे नवाबगंज 2-0 से विजई रही। 
फ़ाइनल मैच नवाबगंज और चरदा के बीच हुआ जिसमे  चरदा की टीम ने 2-1 से ट्रॉफ़ी अपने नाम की।  इस प्रतियोगिता के बेस्ट स्मैसर नवाबगंज के अकील अफ़रीदी रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि मो. रफ़ी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि खेल से शरीर स्वस्थ रहता है दिमाग़ संतुलित रहता है और थोड़ी देर के लिए खिलाड़ी सभी चिंताओं से मुक्त हो जाता है आज की इस भागदौड़ भरी ज़िन्दगी से थोड़ा वक्त खेल के लिए ज़रूर निकालना चाहिए। इस मौके पर डॉक्टर काम्बले ने भी जीती हुई चरदा की टीम को बधाई दी और उपविजेता टीम  के साथ-साथ प्रतियोगिता मे शामिल होने वाले सभी खिलाडि़यों का हौसला अफजाई किया साथ ही प्रतियोगिता से बाहर  होने वाली बाबागंज और जमुनहा की टीम को वाहिनी की ओर से  वॉलीबाल भेंट की। इस प्रतियोगिता के  मैच रेफ्री नटराजन सोनोवाल और मनीष झां, स्कोरर सुनील कुमार रहे।  इस अवसर पर हाजी मोहम्मद अनवर, प्रबंधक मोहम्मद इन्टर कालेज, सुकुमार देब बर्मा, निरीक्षक रंजीत कुमार, प्राचार्य शिवपूजन , इमरान अंसारी ,स्कूली बच्चों सहित भारी संख्या मे खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment