Wednesday, October 16, 2019

नकली सीमेंट फैक्ट्री पर कसी गई नकेल, 2 गिरफ्तार, फैक्ट्री सीज

कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जिला संवाददाता)
कानपुर, उ0प्र0। बिठूर के कुर्सौली नहर पुल के पास मोहनपुर प्रेम गांव के सामने मुखबिर की सूचना पर नकली सीमेंट का कारखाना पकड़ा गया पुलिस ने कारखाने को सील कर नकली सीमेंट की बोरियां व बना बनाया मिक्चर मसाला उपकरण पकड़ा है।
बिठूर पुलिस को मुख बिर की सूचना मिली की कूर्सौली  नहर  के पुल के पास एक मकान के अंदर नकली सीमेंट का कारखाना चल रहा है सूचना मिलते ही बिठूर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने मैं फोर्स के साथ छापेमारी की जिसमें बनी बनाई सीमेंट की सौ बोरी वा सम्राट सीमेंट जेपी सीमेंट अल्ट्राटेक सीमेंट की बोरियां बरामद कुछ खाली बोरियां भी पुलिस ने बरामद की है पुलिस ने नूर आलम निवासी रतनलाल नगर थाना गोविंद नगर वाह आलम निवासी रमईपुर थाना सजेती को गिरफ्तार कर लिया और कारखाने को सील कर दिया गया है बिठूर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कारखाने को सील कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment