सर्वेश श्रीवास्तव (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
मिहीपुरवा, बहराइच (उ0प्र0)। मोतीपुर के प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह द्वारा गठित टीम ने स्थानीय क्षेत्र पड़रिया चौराहे के पास दबिश दो अभियुक्त को 110 तथा 115 ग्राम हीरोइन के साथ गिरफ्तार किया गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आसिफ पुत्र अब्दुल बारी निवासी काजीपुरा थाना कोतवाली नगर तथा सद्दाम हुसैन पुत्र नूर मोहम्मद निवासी मनसूर बाग थाना दरगाह शरीफ जिला बहराइच को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया प्रभारी निरीक्षक ने बताया दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना स्थानीय पर कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है गिरफ्तारी करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह उपनिरीक्षक रणवीर सिंह आरक्षी अमित मौर्या आरक्षी भगवती यादव तथा 59 वाहिनी एसएसबी जी कंपनी फोर्स बलाई गांव भी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment