Sunday, October 20, 2019

निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 40 लोगों को मिला चश्मा

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। बिशेश्वरगंज क्षेत्र अंतर्गत मुन्नासिंह पुरवा में सीतापुर आंख अस्पताल सीतापुर द्वारा मुफ्त नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 160 मरीजों के नेत्रों का परीक्षण किया गया । जिसमें 60 लोगों का चश्मा टेस्ट कर 40 लोगों को चश्मा दिया गया। मरीजों को डॉ द्वारा उचित परामर्श देते हुए मुफ्त दवाएं भी उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 43 मरीज चिन्हित किये गये। इनका ऑपरेशन सीतापुर नेत्र चिकित्सालय सीतापुर में कराया जायेगा। जिन्हें शिविर से सीतापुर तक निःशुल्क ले जाने के लिए अस्पताल की तरफ से बस की व्यवस्था है। 
शिविर को सफल बनाने में आयोजक प्रवीण कुमार सिंह मोनू एडवोकेट का विशेष सहयोग रहा। शिविर में वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. कर्नल मधू भदौरिया डॉ यामिनी भारती  डॉ. रणवीर सिंह भदौरिया  ऑर्गेनाइजर  संतोष कश्यप। आपटमेटिक मोहित और बीपी शुगर टेक्नीशियन दिवाकर मिश्रा ने आए हुए सभी मरीजों के नेत्रों की व बीपी शुगर की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। बाद में रोगियों को मुफ्त दवाइयों का भी वितरण किया गया।

No comments:

Post a Comment