Monday, October 21, 2019

42वीं व 59वीं वाहिनी SSB मुख्यालय में मना पुलिस स्मृति दिवस

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारानगर/बहराइच (उ0प्र0)। नानपारा पुलिस स्मृति दिवस" के उपलक्ष्य में 42वी एवं 59वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मुख्यालय अगईय्या नानपारा में दोनों ही वाहिनी के संयुक्त रूप से कमांडेंट सतीश कुमार शर्मा की उपस्थिति में "पुलिस स्मृति दिवस" मनाया गया । इस मौके पर कमांडेंट एस.के. शर्मा उप-कमांडेंट विजेंद्र कुमार, अशोक कुमार ओला तथा शेखर बजाज सहित सभी अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित एवं गार्ड आफ ऑनर के साथ 2 मिनट का मौन धारण कर एक साथ सभी शहीद पुलिसकर्मी तथा अर्धसैनिक बल के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
कमांडेंट ने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 में चाइनीज सैनिकों ने हमारे वीर जवानों पर हमला कर दिया था जिसमें 10 जवान शहीद तथा 7 जवान बंदी बना लिए गए थे। नवंबर 1959 को चाइना ने भारत के सभी शहीद पुलिसकर्मियों को भारत को सौंप दिया था। उसके बाद जम्मू कश्मीर के लद्दाख में शहीदों को सम्मान के साथ नवंबर 1959 को हॉट स्प्रिंग किया गया। तभी से हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है आगे बताया कि 21 अक्टूबर 2018 पिछले वर्ष 42वी वाहिनी के सैनिक शहीद विजय कुमार पंचायत चुनाव जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मोर्चा नंबर 5 में संत्री ड्यूटी पर तैनात थे तभी अचानक आतंकवादियों ने रात में करीब 8:20 पर हमला कर दिया।
बहादुरी से जवाबी फायरिंग करते हुए शहीद विजय कुमार के सर में गोली लग गई जिससे वह वीरगति को प्राप्त हो गए। शहीद विजय कुमार ग्राम- रावतपुर कर्न जिला-उन्नाव, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे । आगे बताया कि 1 सितंबर 2018 से 31 अगस्त 2019 तक भारत में 132 पुलिसकर्मी तथा 160 अर्धसैनिक बल के जवान शहीद हुए हैं जिनमें 5 जवान सशस्त्र सीमा बल के थे। इस मौके पर सहायक कमांडेंट के.डी. काम्बले,निरीक्षक जे.के. त्रिपाठी, निरीक्षक रंजीत कुमार, राजपाल सहित 42वी एवं 59वी वाहिनी के सभी अधीनस्थ अधिकारी गण एवं जवान उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment