Monday, October 14, 2019

42वीं वाहिनी SSB जवानों ने शिविर में किया रक्तदान

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच (उ0प्र0)। नानपारा 42वी वाहिनी एस.एसी.बी. मुख्यालय अगैय्या नानपारा में वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार शर्मा के  नेतृत्व में "स्वैच्छिक रक्तदान शिविर" लगाया गया । रक्तदान शिविर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग  के इंचार्ज डा. विजेंद्र सिंह द्वारा लगाई गई। 
रक्तदान शिविर की शुरुआत वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार शर्मा ने रक्तदान करके की । उन्होंने रक्तदान के फायदे भी बताए कि जब किसी को आपातकाल मे रक्त की जरूरत पड़ती है तो यदि समय से रक्त नही मिलता तो जान भी चली जाती है। और स्वस्थ लोगों को ज़रूर रक्तदान करना चाहिए। आज के इस शिविर  मे  कमांडेंट सहित  21 जवानों ने रक्तदान किया। तथा इस मौके पर विजेंद्र कुमार उप कमांडेंट  सहित सभी जवान व चिकित्सीय स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment