Saturday, October 5, 2019

42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल में अनुपयोगी सामानों की नीलामी

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच। नानपारा 42 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अगय्या नानपारा मे वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट विजेंद्र कुमार की अध्यक्षता मे अनुपयोगी सामान की नीलामी हुई। आज की इस नीलामी मे  कानपुर, आगरा, बरेली, बहराइच, नानपारा, रुपईडीहा आदि के व्यापारी मौजूद रहे। सभी व्यापारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 
पहली बोली 40,000 से शुरू हुई और बढ़ते-बढ़ते बोली 1,21,000 (एक लाख इक्कीस हजार)पर समाप्त हुई। अंतिम बोली बोलने वाले मोहम्मद आसिफ पिता मोहम्मद अशरफ निवासी  बहराइच ने बोली अपने नाम की । आज की इस नीलामी मे टोटल 28 व्यापारियों ने हिस्सा लिया। 
नीलामी  के समय  सहायक कमांडेंट डॉ के.डी.काबले , सहायक कमांडेंट सुकुमार  देव ,निरीक्षक प्रशासन  जितेंद्र कुमार त्रिपाठी निरीक्षक अवनीश मलिक उप निरीक्षक  संदीप कुमार  नीलामी कमेटी के तौर पर उपस्थित रहे। तथा व्यापारियों के साथ आए लगभग 50 अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment