अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। एक विवाहित युवक व किशोरी को कमरे में आपत्तिजनक हालत में पाकर किशोरी के परिजनों ने दोनों की जमकर धुनाई की। किशोरी की चाकू से गला रेत कर हत्या करने की कोशिश की गई। शोर होने पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए, जिससे दोनों की जान बच गई। किशोरी के परिजनों ने युवक पर घर में घुसकर छह लाख नकदी चोरी व किशोरी की हत्या का आरोप लगाया। आनन- फानन में घायलों को मेडिकल कालेज ले जाया गया। सूचना पाकर यूपी डायल 100 की टीम मौके पर पहुंच गई।
नवाबगंज थाने के एक गांव निवासी शादीशुदा युवक (40) को गांव की एक किशोरी (13) ने उसे मोबाइल पर काल कर रविवार की रात में अपने घर बुलाया। उस समय घर पर किशोरी के परिजन नहीं थे। कुछ देर बाद लड़की का पिता घर आया, तो दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर उसने युवक को रस्सी में बांधकर डंडों से उसकी पिटाई की। यही नहीं उसने अपनी बेटी का चाकू से उसका गला रेत कर मारने का प्रयास करने लगा। इतने में शोर होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को बचाया। यूपी डायल हंड्रेड पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पीवीआर पुलिस ने दोनों को गंभीर अवस्था में सीएचसी नानपारा में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया। एसएचओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई कि जाएगी। प्रकरण की जानकारी के लिए एक उपनिरीक्षक को मेडिकल कालेज बहराइच भेजा गया है।

No comments:
Post a Comment