Tuesday, October 1, 2019

अंकित बने रुदाईन के पीएम और प्रिया बनी शिक्षा मंत्री, दिलाई शपथ

कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज/जरवल, बहराइच (उ0प्र0)। जनपद के विकासखंड जरवल अंतर्गत सम्मेलन विद्यालय रुदाईन में सत्र 2019-20 के लिए अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की बाल संसद हेतु मंत्रिमंडल गठन व चुनाव संपन्न हुआ। कक्षा आठ के छात्र अंकित यादव ने प्रधानमंत्री व कक्षा 7 की प्रिया शिक्षा मंत्री पद पर निर्वाचित हुई। सोमवार को ग्राम पंचायत रुदाईन के संयुक्त विद्यालय में पीरामल फाउंडेशन के तत्वाधान में बाल संसद गठन हेतु मतदान संपन्न हुआ। बारिश के कारण मतदान प्रतिशत मात्र 63.18% रहा। 
प्रधानमंत्री पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमें कक्षा आठ के अंकित ने प्रतिद्वंद्वी नीरज को नजदीकी मुकाबले में मात्र 3 वोट से हराया। अंकित को 24 वोट वही नीरज को 21 वोट मिले । शिक्षा मंत्री पद के लिए कक्षा सात की प्रिया ने संध्या को मात्र 1 वोट से हराकर पद पर कब्जा किया अन्य पदों के लिए अमरीश पुस्तकालय विज्ञान मंत्री लक्ष्मी संस्कृति का खेल मंत्री, वही नेहा जल व कृषि मंत्री पद पर निर्वाचित हुए। एबीआरसी नफीस अहमद व उमाकांत ने मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मक़सूद अहमद, मेराज अहमद, धर्मेंद्र तिवारी, निहाल सिंह, दीपा, पिंकी, समेत विद्यालय प्रबंध समिति के राजकिशोर व पीरामल संस्था के इमरान अहमद, जितेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment