Thursday, October 24, 2019

तहसील के बजट व स्वास्थ्य केंद्र हेतु बजट जारी करने को ज्ञापन

गौरव शर्मा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कलीनगर, पीलीभीत (उ0प्र0)। जनपद पीलीभीत की तहसील कलीनगर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कलीनगर के संरक्षक संजय गुप्ता ने अपने पदाधिकारियों सहित कलीनगर के सी एंड जे इंटर कॉलेज में पधारे। नगर विकास राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार माननीय महेश गुप्ता जी को कलीनगर तहसील का बजट जारी करने के संबंध में तथा कलीनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के संबंध में ज्ञापन दिया, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने मंत्री जी को अवगत कराया कि नगर पंचायत कलीनगर को तहसील का दर्जा प्राप्त हो गया है परंतु तहसील कलीनगर की जनता को स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की सुविधा अभी तक प्राप्त नहीं हो पा रही है जबकि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य के लिए लगातार सुविधाएं चलाई जा रही है, उन्होंने बताया कि तहसील कलीनगर से जिला पीलीभीत की दूरी 30 किलोमीटर है कई बार तो मरीज की मृत्यु रास्ते में ही हो जाती है, और कहा कि कलीनगर के क्षेत्र के मरीजों का समुचित इलाज हो सके और आज समय होने वाली मृत्यु को रोका जा सके, तहसील के बजट के बारे में बताया कि तहसील वर्तमान में जल निगम की इमारत में संचालित हो रही है अतः तहसील की अपनी निजी इमारत का होना अति आवश्यक है, जिससे नगर व तहसील का विकास भी संभव है, इस मौके पर व्यापार मंडल के संरक्षक संजय गुप्ता, जावेद सिद्दीकी, रवि गुप्ता, राम प्रकाश सक्सेना, अशोक देवल, सुरेश सकसेना, शिवम जयसवाल, मयंक गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment