शिवम यादव (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
पूरनपुर, पीलीभीत (उ0प्र0)। घुघचाई गन्ना क्रय केंद्र पर मकसूदापुर चीनी मिल का सेंटर बीते बर्षो से लगाया जा रहा है। किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी को दिए मांग पत्र में गन्ना सेंटर को बदलकर एलएच चीनी मिल का लगवाए जाने की मांग की है।
मकसूदापुर चीनी मिल को दिए गए गन्ने का समय से भुगतान न मिलने के कारण गुस्साए किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी को मांग पत्र देकर बीते सालों से घुंघचाई मे लगाए जा रहे मकसूदापुर चीनी मिल के सेंटर को बदलवा कर एलएच चीनी मिल पीलीभीत के सेंटर को लगाए जाने की मांग की है। किसानों का आरोप है कि मकसूदापुर चीनी मिल द्वारा लगाए गए सेंटर पर कम इंडेन्ट घटतौली व उठान की समस्या बरकरार रहती है।जिससे लगातार किसानों का शोषण किया जाता है।संबंधित अधिकारियों से शिकायत के बावजूद भी मामले को संज्ञान में नहीं लिया जाता है। क्षेत्रीय किसान मकसूदापुर चीनी मिल को दिए गए गन्ने का भुगतान का इंतजार कर रहे हैं चीनी मिल से गन्ना भुगतान ना होने के कारण किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। दिए गए मांग पत्र में किसानों ने बताया कि मिलों को दिए गए गन्ने का भुगतान ना मिलने के कारण बच्चों की फीस,शादी, धान की फसल मे लागत जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। जिससे किसानों में मकसूदापुर चीनी मिल के प्रति खासा रोष देखा जा रहा है।
संयुक्त रूप से दिए गए मांग पत्र में किसानों ने मकसूदापुर से बदलवा कर एलएच चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र को लगवाने की मांग की है।किसानों ने बताया कि मकसूदापुर चीनी मिल को गन्ना नहीं देंगे जिससे कि हमें आगे इस प्रकार की समस्याओं से न जूझना पड़े। किसान संतराम , नवनीत सिंह,लालता प्रसाद, सौरभ सिंह,बिहारी दीक्षित,बाबूराम अवस्थी, रामकृष्ण शर्मा, परमजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, राजीव मिश्रा, मुन्नी देवी, बलबीर सिंह, निशान सिंह, विष्णु स्वरूप, धीरज शुक्ल सहित दर्जनों किसानों ने गन्ना सेंटर बदल कर एल.एच चीनी मिल का सेंटर लगाए जाने की मांग की है।




No comments:
Post a Comment