ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनिया खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। महिलाओं को लक्ष्मी का स्वरुप मानते हुए दीपावली के पर्व पर महिलाओं को पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र बाटे गए बीएलई ने उन स्थानीय महिलाओं को पुरस्कृत किया जिन्होंने नारी सशक्तिकरण के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लेने और आत्म सुरक्षा सहित स्वास्थ के प्रति सचेत रहने संबंधी महिलाओं को जागरुक किया है।
तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव जमुनिया खास में स्थित जन सेवा केंद्र पर रविवार को महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में जनसेवा केंद्र के बीएलई कुलदीप शर्मा ने महिला सशक्तिकरण के विभिन्न क्षेत्रों में तेजी के साथ काम कर रही स्थानीय महिलाओं को प्रशस्ति पत्र बांटे एवं क्षेत्र में महिलाओं की शिक्षा स्वास्थ रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा महिलाओं के प्रति किसी तरह के भेद भाव को दूर करने के लिए समुचित कानूनी प्रणाली एवं सामुदायिक प्रक्रिया समाज में महिलाओं के प्रति व्यवहार में परिवर्तन लाने के लिए महिलाओं एवं पुरुषों को समाज में बराबर की भागीदारी प्राप्त करने के लिए महिलाओं को जागरुक करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है दीपावली पर्व के चलते बीएलई कुलदीप शर्मा ने बताया कि महिलाएं लक्ष्मी का स्वरुप होती है और उनका हर व्यकित को आदर करना चाहिए महिलाए क्षेत्र में अपनी हर क्षेत्र में पहचान बनाने में सफलता हासिल कर लेती है इसलिए उन्हें समाज में बराबर का हक मिलना कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र पाने बालो में मुख्य रूप से आशा वहू सरोज कुमारी, संजू देवी एवं कार्यक्रम में कुसुम राठौर,मालती देवी,विमला देवी,मैना देवी,अनूप यादव,निहाल,छोटू,आदेश,संजीव,अमन सहित आदि लोग मैजूद रहे।

No comments:
Post a Comment