Tuesday, October 15, 2019

छात्र छात्राओं को आत्मरक्षा का गुर सिखाया, बनेंगी सबल

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। जनता इंटर कॉलेज नानपारा में छात्र छात्राओं को आत्मरक्षा का गुर सिखाया  गया  विद्या भारती संस्थान द्वारा संचालित प्रहार योजना के अंतर्गत आज विद्यालय में ब्लैक बेल्ट दिलीप जायसवाल तथा दिनकर द्विवेदी के द्वारा छात्राओं को किसी भी आपात काल में अपनी आत्मरक्षा के लिए अभ्यास कराया गया इसमें किसी भी अवांछित तत्वों द्वारा उनको शारीरिक क्षति पहुंचाने की अवस्था में उन्हें बताया गया कि किस प्रकार उससे बचाव करेंगे और साथ ही सात वचन व्यक्ति के ऊपर कैसे प्रहार करेंगे इस अवसर पर विद्यालय की उपस्थिति लगभग 600 छात्राओं ने कुशल प्रशिक्षकों द्वारा बताए गए अभ्यास को सुबह किया। 
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ दीनबंधु शुक्ल ने बताया कि प्रत्येक छात्रा को सबल होकर अपना बचाव करना चाहिए और भय ग्रस्त होकर के किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधियों का सहन  नहीं करना चाहिए  उन्होंने कहा की मजबूत बालिका का आज देश की आवश्यकता है और वह अपनी रक्षा करने में स्वयं सक्षम बनेगी अभ्यास के समय विद्यालय के प्रवक्ता रामकृष्ण यादव अरुण प्रकाश चौधरी अजय कुमार सहित सभी शिक्षक भी उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment