Monday, October 7, 2019

सैकड़ो साल से नानपारा में धूमधाम से मनाया जाता है दशहरा

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। सैकड़ो वर्षों से नानपारा में बड़े ही धूम धाम से दशहरा मनाया जाता है जिसमें श्रीराम चन्द्र जी एवं सीता माता के चरिच और राम वनवास, राम रावण युद्ध का मन्चन किया जाता है  बताया जाता है कि  1920 में जैसे ही राजा सैय्यद सआदत अली खां नानपारा रियासत की राजगद्दी सम्भाली क्षेत्र में सभी त्यौहारों को समन्वय स्थापित करने का प्रयास करते हुए उन्होंने शिवाला बाग के मन्दिर के पुननिर्माण में सहयोग देते हुए एक भव्य बड़ा प्रागण देने के साथ - साथ मन्दिर की व्यवस्था चलाने के लिए प्रतिमाह रियासत की तरफ से वजीफा बांध दिया जो रहती रियासत तक मिलता रहा उन्होंने ही शिवालों बांग में राम लीला मनाने की शुरूआत करायी थी जिसमें क्षेत्र के हिन्दू मुस्लिम सभी धर्माें के लोग एकत्र होते है प्रतिदिन शाम को नगर के कायस्थ टोला में स्थित राम लीला मैदान से से शिवाले बाग तक राम और सीता जी की शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्ग पर निकलती हुए शिवाला बाग तक जाती है शिवाला बाग में ही 10 दिनों तक राम कथा पर नाटक होता है और विजय दशमी को रावण वध के साथ राम लीला सम्पन्न होती है प्रतिदिन रात्रि में रामलीला मैदान में भी राम कथा पर मन्चन होता है जिसके लिए बाहर से कलाकर लाये जाते है राम लीला ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय कुमार और महामंत्री आशीष पाण्डेय ने बताया कि दशहरा शान्ति पूर्वक सम्पन्न हो रहा है सम्पन्न कराने की तैय्यारी पूरी है आज मन्चन में कुम्भ करण के वध पर मन्चन हुआ।

No comments:

Post a Comment