Friday, October 11, 2019

बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े गला रेत किया पत्रकार की निर्मम हत्या

संदीप कुमार चौधरी (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कुशीनगर, उ0प्र0। हाटा कोतवाली के सिकटिया गांव के रहने वाले शिक्षक और पत्रकारराधेश्याम शर्मा की गुरुवार सुबह करीब आठ बजे गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई हैं।पत्रकारों को इस तरह वे खौफ बदमाशों द्वारा निशाना बनाया जा रहा हैं।दिनदहाड़े हुई इस हत्याकांड ने सबको दहला कर रख दिया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई है। बताया गया कि घटना उस समय की है जब राधेश्याम सुबह विद्यालय में पढ़ाने के लिए जा रहे थे। वह गांव के नजदीक ही किसी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते थे।सूचना मिलते ही हाटा कोतवाली पुलिस के आलावे एसपी विनोद कुमार मिश्र, ए एसपी गौरव बंशवाल घटना स्थल पर पहुंच मामले का तहकीकात किया और इस हत्याकांड का जल्द खुलासा करने का मातहतों को निर्देश दिया।

No comments:

Post a Comment