Tuesday, October 1, 2019

जी हाँ! गश्त के लिए नहीं, बल्कि कमाई को निकलते है सिपाही

शिवम यादव (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
पूरनपुर, पीलीभीत (उ0प्र0)। चोरी का लोहा पकड़कर छोड़ने के मामले में चर्चा में आया सिपाही, इंस्पेक्टर व चौकी प्रभारी पर हावी है नटवरलाल सिपाही। यूपी के जिला पीलीभीत कोतवाली पूरनपुर के अंतर्गत नगर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही चर्चा में बने हुए है, काफी समय से चौकी पर तैनात सिपाही काले कारनामे करने के लिए जाना जा रहा है। सोमवार को एक नया कारनामा सामने आया है, मजे की बात यह है कि पूरे मामले की जानकारी न तो चौकी प्रभारी को है और न ही इंस्पेक्टर को। बताया जा रहा है उधर, सिपाही ने चोरी का लोहा कबाड़खाने से पकड़कर और छोड़ भी दिया। इस कारनामे में सिपाही ने चोर व कबाड़ी से हजारों रूपये छटक लिये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरनपुर रेलवे स्टेशन से चोरी किया गया लोहा धनाराघाट रोड पर एक कबाड़ वाले को बेचा गया था इसकी भनक सिपाही को लगी तो सिपाही ने पहले चोर को दबोचा और फिर कबाड़ी की खबर ली। सिपाही ने कबाड़खाने में पहुंचकर खाकी का रौब झाड़ते हुए जमकर हंगामा काटा और चोरी का लोहा खरीने के आरोप में व्यक्ति विशेष को जेल भेजने की धमकी देकर पलक झपकते हजारों रूपये सीधे कर लिये। इसके बाद चोर का नंबर लगा और उससे भी वसूली की गई। मोटी रकम वसूलने के साथ ही सिपाही की चर्चा में आ गया और मामला धीरे-धीरे सामने आया। सिपाही की करतूत खुलते ही नगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक निर्देश चौहान ने हाथ खड़े कर दिये और कुछ बताने से इन्कार कर दिया। सिपाही के कारनामे से संबंधित निरीक्षक अतर सिंह से बात की गई तो उन्होंने जानकारी न होने की बात कही। मजे की बात यह है कि इतना कुछ होने के बाद भी नगर पुलिस चौकी प्रभारी व इंस्पेक्टर सिपाही से मामले की जानकारी करने से कतराते नजर आये। बताया जाता है कि हाल ही में सिपाही का तबादला हुआ था और सांठ-गांठ के चलते दोबारा पूरनपुर चौकी पर तैनात किया गया हैं।

No comments:

Post a Comment