संदीप चौधरी (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कुशीनगर, उ0प्र0। काइंड फिल्म के बैनर तले हिंदी फीचर फिल्म “मेहू” की शूटिंग कुशीनगर जिले सहित बिहार और नेपाल के क्षेत्रों में 10 अक्टूबर से 22 नवंबर के बीच होने जा रहा है! जिसमें सामाजिक विषयों के साथ-साथ महात्मा बुद्ध के ज्ञान पर प्रकाश डालने और महिला सशक्तिकरण के कार्यों पर समाज को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा उक्त बातें फिल्म के डायरेक्टर ने जिले के पडरौना शहर के एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान कहा।
पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान निदेशक संजय कुमार सिंह ने बताया कि वह विभिन्न चैनलों में काम करने के बाद समाज को जागरूक करने के लिए फिल्म जगत में कदम रखे हैं! आगे श्री सिंह ने बताया कि काइंड फिल्म्स डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ता हुआ एक नया नाम है! जिसने 10 से ज्यादा शॉर्ट फिल्मों का निर्माण किया है! इस फिल्म के प्रमोटर जयपुर के व्यवसाई पवन लोहाटी हैं जो पहली बार फीचर फिल्म के निर्माण में उतरे हैं! श्री सिंह ने बताया कि फिल्म “मेहू” की लेखिका सत्या एस दुबे हैं जो एक कहानीकार हैं जो सौर, कैसी-कैसी वफा जैसी शॉर्ट फिल्मों की भी कहानी लिख चुकी हैं! इस फिल्म में ज्यादातर प्रोडक्शन और टेक्निकल समूह के सदस्य मुंबई से होंगे और वही लगभग 95 फ़ीसदी कलाकार उत्तर प्रदेश के होंगे! श्री सिंह ने बताया कि वह इस फिल्म के लिए गोरखपुर सहित आसपास के कलाकारों से मिलना शुरू कर दिए हैं वह लोकेशन भी अंतिम मूर्त दे रहे हैं! जब पत्रकारों ने उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि फिल्म का थोड़ा सा हिस्सा नेपाल और बिहार के बाल्मीकि नगर में भी सूट होना है! फिल्म के हेड ऑपरेशन सीरियल मीडिया कर्मी मोहन सिंह और सभी मुख्य कलाकारों की घोषणा आगे एक-दो दिन में करने का निर्णय लिया है! पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री सिंह ने बताया कि वह मूलत:बलिया जिला के रहने वाले हैं और इस फिल्म में लगभग 70 से ₹90 लाख तक खर्च होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment